फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मॉक ड्रिल से परखी गईं प्रबंधन की तैयारियां

Tue, 17 Mar 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जनपद में मंगलवार को जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक चले इस अभ्यास में भूकंप, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना और वनाग्नि जैसी स्थितियों में राहत-बचाव कार्यों को परखा गया। सिरोहबगड़, रुद्रप्रयाग और मुनकटिया (सोनप्रयाग) में भूस्खलन, घोलतीर में सड़क दुर्घटना, अगस्त्यमुनि में भूकंप और पोखरी मार्ग पर वनाग्नि का परिदृश्य तैयार किया गया। गुलाबराय मैदान को स्टेजिंग एरिया बनाया गया, जहां से पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और डीडीआरएफ की टीमों का संचालन हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार और जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का मूल्यांकन करना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें