ऊखीमठ। राजकीय इंटर कॉलेज भीरी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक में इस वर्ष भी पूर्व कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी गई। पीटीए अध्यक्ष ममता सती व सचिव पद पर पीपी. नौटियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं एसएमसी कार्यकारिणी में राजेश नेगी अध्यक्ष व विनोद नेगी को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जीसी गोस्वामी, सरला राणा, सुरेश अग्रवाल, गंगाराम सकलानी आदि उपस्थित थे। संवाद