फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ममता सती बनीं पीटीए अध्यक्ष

Sun, 18 May 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय इंटर कॉलेज भीरी में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर शिक्षण और शिक्षणेत्तर गतिविधियों की बेहतरी पर चर्चा की गई। साथ ही पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्व सम्मति से ममता सती को अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के बेहतर परीक्षाफल पर अभिभावकों से खुशी जताई। साथ ही शिक्षण और शिक्षणेत्तर गतिविधियों की बेहतरी के लिए अपने सुझाव भी दिये। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए राजेश नेगी को चुना गया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान आरएस नेगी, शिक्षक गंगाराम सकलानी, विष्णुदत्त मिश्रा, विनोद नेगी, सतेंद्र राणा, सीमा सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें