उद्यान विभाग सचल केंद्रों के माध्यम से काश्तकारों से सात रुपये किलो के हिसाब से माल्टा खरीदेगा। विभाग ने 31 जनवरी तक इच्छुक काश्तकारों से माल्टा सचल केंद्रों पर बिक्री करने को कहा है। जिले में बीते वर्ष भी माल्टे का बंपर उत्पादन हुआ था, लेकिन गांवों में खरीददार नहीं मिलने से काश्तकारों को मायूस होना पड़ा। बीते 11 जनवरी को जिले में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत के सामने भी यह मामला उठा था। तब, उन्होंने जिलाधिकारी को उद्यान विभाग के साथ बैठक कर माल्टे की उपलब्धता व खरीद के लिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग द्वारा भी कई काश्तकारों से संपर्क किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शासन स्तर पर माल्टा, नींबू और गलगल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया हुआ है, जो क्रमश: 13, 7 और 4 रुपये प्रति किलो है। विभाग इस माह के आखिर तक सात रुपये किलो के हिसाब से सचल केंद्रों में काश्तकारों से माल्टा की खरीद करेगा। उन्होंने जिले के इच्छुक काश्तकारों से चिहिृृत सचल केंद्रों में माल्टा पहुंचाने को कहा है। संवाद