रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। कानून व्यवस्था प्रभावी बनाने, गांव में ग्राम प्रहरियों की वस्तुस्थिति और पिछले साल हुए अपराधों की समीक्षा के लिए पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जिला स्तरीय बैठक ली। पुलिस कर्मियों ने वीसी के जरिये बैठक की। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को और अधिक उत्तरदायी और प्रभावी बनाने की बात कही गई, साथ ही जिन गांवों में चौकीदार नहीं हैं उनकी सूची तैयार कर तैनाती की भी बात कही गई। वहीं गुप्तकाशी में भी कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुंडीर ने अपराध के विवेचनाधीन मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को प्रभावी रूप से जारी रखने समेत यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई और ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। संवाद