फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नारी तुंगनाथ मंदिर में महायज्ञ संपन्न

Sat, 27 Jun 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


चोपता। नारी तुंगनाथ मंदिर में 11 दिवसीय श्री शिव शक्त्यात्मक महाज्ञान यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। समूचा क्षेत्र मां चंडिका और भगवान तुंगनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। आचार्य रमेश चंद्र सेमवाल के नेतृत्व में विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां दीं। मंदिर समिति के अध्यक्ष दीक्षराज सिंह रावत ने बताया कि भगवान तुंगनाथ के मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद यह आयोजन किया गया था। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सत्येन्द्र पाल सिंह बर्त्वाल, जयकृत सिंह बिष्ट, प्रकाश वीर सिंह, जिपंस गंभीर सिंह बिष्ट, रवि मलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें