गुप्तकाशी। नगर पंचायत गुप्तकाशी के ग्राम पंचायत बणसू जाखधार स्थित मां राजराजेश्वरी सिंह भवानी मंदिर में 42 वर्ष के बाद आयोजित महायज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मंदिर परिसर की यज्ञशाला में 24 आचार्य मुख्य वैदिक विद्वान आर्य सतीश देवशाली के सानिध्य में क्षेत्र व विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दे रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष राय सिंह राणा और ग्राम प्रधान सुबोध राणा ने बताया कि मां राजराजेश्वरी की यात्रा के बाद यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को विधायक आशा नौटियाल ने भी महायज्ञ में प्रतिभाग कर पूजा-अर्चना की और मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप राणा, कुशाल नेगी, विनोद देवशाली, गौरव रावत, रमेश नौटियाल, दिनेश गोस्वामी और मनोहर देवशाली आदि मौजूद रहे। संवाद