फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्महेश्वर : नदी में नहाते समय डूबने से यात्री की मौत

Sun, 04 Oct 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। मद्महेश्वर पैदल ट्रैक पर गौंडार-बनतोली के समीप नदी में नहाते समय एक यात्री की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम को एक यात्री के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने डीडीआरएफ और आपदा मित्र की टीम को मौके के लिए रवाना किया। टीम ने मौके पर पहुंचर नदी से यात्री को निकाला। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से पीएचसी ऊखीमठ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भरतियाका, मथुरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले अजय (26) मद्महेश्वर की यात्रा पर आए थे। मद्महेश्वर के पैदल मार्ग पर स्थित बनतोली में नदी में नहाते समय डूबने से उनकी मौत हुई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से ट्रैक के दौरान नदी में नहाने से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें