पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बैसाखी के दिन 14 अप्रैल को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथि व समय तय होगी। इस मौके पर सुबह आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। उधर शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कण्डेय मंदिर मक्कू में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय की जाएगी। संवाद