फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: महिला श्रद्धालु का खोया पर्स लौटाया

Thu, 04 Jun 2026 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु का खोया पर्स पुलिस व होमगार्ड जवानों की मदद से वापस मिल गया। पर्स में 40 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। मनोरमा छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश निवासी परिजनों के साथ केदारनाथ पहुंची थीं। दर्शन के बाद उनका पर्स कहीं गिर गया। पर्स नहीं मिलने पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान शिवलाल व मनोज कुमार को इसकी जानकारी दी। जवानों ने पर्स की तलाश शुरू की और पर्स बरामद कर महिला को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें