फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में यूपी से सटे गांवों में टिड्टी दल का हमला,

विज्ञापन
Locust Attack in Tarayi - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे कुछ गावों में शुक्रवार दोपहर अचानक टिट्डी दल नजर आने से किसानों में हड़कंप मच गया। रुद्रपुर, किच्छा व सितारगंज के पास सीमांत गावों सैजना, सैजनी गांव, रतनपुरा, दरऊ, मटिया आदि में टिड्डी दल देखे गए। किसानों ने इसकी सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों देकर मदद की गुहार लगाई। जिस पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने कुछ गांवों का निरीक्षण कीटनाशकों का छिड़काव कराया। रुद्रपुर में मलसी गांव के निकट सैजना व सैजनी के पास शाम के समय अचानक किसानों से धान की फसल व गन्ने के ऊपर टिट्डी दलों को मंडराते हुए देखा। कुछ देर बाद किच्छा में रतनपुरा, दरऊ गांव के साथ ही सितारगंज स्थित मटिया गांव में किसानों ने टिड्डी दल को देखा। खटीमा के सीमांत गावों में टिड्डी दल देखे गए। बिगवाड़ा गांव के किसान विक्रमजीत सिंह समेत अन्य किसानों ने तुरंत इसकी सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को दी। किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। इसकी सूचना मिलने पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने टीम के साथ सितारगंज के मटिया गांव समेत विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों पर कीटनाशक का छिड़काव कराया। जिले में टिड्डी दल की दस्तक से किसान दहशत में नजर आए। किसानों ने कहा कि यदि जिले में टिड्डी पर नियंत्रण पाया गया तो गेहूं और गन्ने की फसल बर्बाद हो जाएगी। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. सक्सेना ने कहा कि शाम के जिले में रुद्रपुर और सितारगंज के कुछ गावों का निरीक्षण किया गया। यहां टिड्डी के हमले की सूचना मिली थी। टिड्डी दल की सक्रियता को खत्म करने के लिए खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें