कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर क्यूंकालेश्वर निवासी अमित सिंह नेगी, पौड़ी गांव निवासी राजेंद्र सिंह रावत, बिचली रांई निवासी रमेश चंद्र व संदीप कुमार, मौ. इलियास, बिजनौर निवासी, मोहम्मद साजिद जलालाबाद बिजनौर निवासी व हाल निवास लोअर बाजार और मुकेश कुमार गांव अलहैपुर जिला बिजनौर हाल निवासी पौड़ी गांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, रुद्रप्रयाग में लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के चलते नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वार 516 लोगों का चालान किया जा चुका है। जिला मुख्यालय से लेकर तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ और मयाली में अभी तक 516 लोगों का लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चालान किया गया है। साथ ही एमवी एक्ट में 216 वाहनों का चालन और 36 सीज किए गए हैं। अर्थदंड के रूप में 1 लाख 70 हजार रुपये भी वसूले गए हैं। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि सभी थाना व चौकी क्षेत्र के बाजारों, कस्बों व गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है।