फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा में स्थानीय महिलाओं को मिला रोजगार

Sat, 30 May 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसाद उपलब्ध कराने और स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामोत्थान परियोजना ने नई पहल शुरू की है। परियोजना के तहत स्थानीय उद्यम केदारेश्वर एंटरप्राइजेज के साथ अनुबंध किया गया है। रीप परियोजना की ओर से उद्यम को पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य प्रसाद व्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस पहल से जय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ा गया है। महिलाएं प्रसाद की पैकेजिंग का कार्य कर रही हैं जिससे उन्हें नियमित रोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है। केदारेश्वर एंटरप्राइजेज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पंचमेवा, ड्राई फ्रूट्स और श्री केदारनाथ मंदिर के स्मृति चिन्ह आकर्षक व पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद मिलने के साथ स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिल रही है। परियोजना से जुड़ी ज्योत्सना ने बताया कि इस पहल से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें