फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पाब-जगपुड़ा व उषाड़ा ग्राम पंचायतों में भी शराब पर रोक

Mon, 16 Mar 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत पाब-जगपुड़ा और उषाड़ा में शराब व नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में प्रधान, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत पाब-जगपुड़ा में प्रधान विनोद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। वहीं शादी-विवाह, मांगलिक कार्य या अन्य सार्वजनिक आयोजनों में शराब परोसते हुए पकड़े जाने पर 51 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। गांव में शराब पीकर हंगामा या झगड़ा करने पर 21 हजार जुर्माना लगाया जाएगा। किसी कार्यक्रम या निर्माण कार्य में मजदूरों को शराब परोसने पर भी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। इधर, ग्राम पंचायत उषाड़ा में भी ग्राम सभा की बैठक में गांव की सीमा के भीतर शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठकों में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, ग्राम सभा सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें