फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भणज तोक में शराबबंदी, महिलाओं ने निकाली रैली

Thu, 09 Apr 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
भणज और मचकंडी में रैली निकालकर लोगों को जागरूक करती म​हिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जनपद के भणज तोक गांव में महिलाओं ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी है। ग्राम प्रधान बबिता देवी और महिला मंगल दल अध्यक्ष पूजा देवी के नेतृत्व बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे पहले भणज और मचकंडी में महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली और इसे सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग मांगा। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि शादी, मुंडन व पितृ कार्य जैसे आयोजनों में शराब प्रतिबंधित रहेगी और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान सुनीता देवी, सुलोचना देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें