रुद्रप्रयाग में जीजीआईसी बैंड से अमसारी के लिए शुरू हुआ हल्का वाहन मार्ग निर्माण।
- फोटो : RUDRAPRYAG
नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वांण ने जीजीआईसी बैंड से अमसारी तक एक किमी सड़क का शिलान्यास किया। कहा कि, मार्ग बनने से जहां स्थानीय लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। वहीं, वे साग-सब्जी व अन्य उत्पादों के जरिए रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सभी सात वार्डों में लोगों की परेशानी को देखते सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कहा कि पालिका के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द गुलाबराय-पुनाड़-ओंण-डांगेसरा मार्ग का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर से जैविक-अजैविक कूड़े का नियमित उठान हो रहा है। साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड के विकास को पहली किश्त भी मिल चुकी है। इस मौके पर ईओ सीमा रावत ने बताया कि यूआईडीएसएसएमटी (अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फॉर स्माल एंड मीडियम टाउंस) के तहत जीजीआईसी बैंड से अमसारी तक एक किमी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए 39 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। इस मौके पर जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, सभासद अमरा देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिक्वांण, शैलेंद्र गोस्वामी, संजय पांडेय, सूरत राणा, कुलदीप कप्रवाण, प्रकाश रावत, नरेंद्र ममगाईं, अनुज जगवाण आदि मौजूद थे।