फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी गई कानून व विभागीय जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वास्थ्य विभाग व समाज कल्या विभाग के सहयोग से जीजीआईसी अगस्त्यमुनि में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन अनामिका सिंह की अध्यक्षता में हुए शिविर में रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री ने छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में अतिरिक्त अपर समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं व संरक्षण अधिकारी रोशनी रावत ने छात्राओं को वात्सल्य योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें