रुद्रप्रयाग। हेल्पेज इंडिया प्रांगण में मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने शुभारंभ किया। यह वाहन स्वास्थ्य टीम अगस्त्यमुनि एवं जखोली विकासखंडों के कुल 20 दूरस्थ एवं ग्रामीण गांवों में जाकर अपनी सेवाएं देगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस दौरान हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख चैतन्य उपाध्याय, जनपदीय समन्वयक प्रवीण राय, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रदीप चौहान, वरिष्ठ पत्रकार अनुसूया प्रसाद मलासी, डॉ. बनवारी लाल सैनी, रंगालाल यादव और विष्णु दुबे आदि उपस्थित रहे। संवाद