फोटो
ऊखीमठ। ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में मद्महेश्वर घाटी पर आधारित लेखक लक्ष्मण नेगी की पुस्तक भगवती राकेश्वरी महात्म्य का विमोचन एवं पंच केदार दर्शन वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पुस्तक के विमोचन को क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ भक्तों और पाठकों के लिए साक्षात प्रसाद है। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि मद्महेश्वर घाटी देवभूमि की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि मद्महेश्वर घाटी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सामने लाने में यह पुस्तक महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने की। समारोह के दौरान केदार घाटी की कथावाचक राधिका जोशी ‘केदारखण्डी’, प्रोफेसर कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’, लोकगायिका रामेश्वरी देवी, केदार-बदरी मानव श्रम समिति एवं ‘मंदाकिनी की आवाज’ से जुड़ी मातृशक्ति को साप्ताहिक पंच केदार दर्शन वार्षिक सम्मान से सम्मानित किया गया। संवाद