रुद्रपुर के अटरिया मंदिर मे सावन के आखिरी सोमवार पर जलाभिसेख करते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सावन के अंतिम सोमवार पर शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर, आवास विकास स्थित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। कोरोना काल को देखते हुए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। पुजारियों ने मंदिर में शिव चालीसा का भी पाठ किया। इधर, लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण के एहतियात के लिए ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है। शिव भक्तों ने मास्क पहनकर शिवालयों में जलाभिषेक किया। अटरिया मंदिर में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए श्रद्धालुओं को घंटों में हाथ नहीं लगाने दिया जा रहा है। अटरिया मंदिर पुजारी पंकज गौड़ ने बताया कि सावन का आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन एक ही दिन होने पर भक्तों का दिन शुभ रहेगा।