रुद्रपुर गल्ला मंडी में किसानों का इंतजार करते कर्मचारी
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। लॉकडाउन के कारण बुधवार तक भी ऊधमसिंह नगर में पश्चिमी बंगाल से बारदाना नहीं पहुच सका है l इससे गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गया है l पिछले दिनों रुद्रपुर ब्लॉक की नारायणपुर सहकारी समिति में बारदाने की कमी के कारण गेहूं की तोल नहीं हो सकी थी। कुछ क्रय केंद्र पिछले सत्र के बारदाने से काम चला रहे हैं l गढ़वाल मंडल में गेहूं की सरकारी खरीद कम होने के कारण वहां से कुमाऊं को बारदाना भेजे जाने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक बारदाना पहुंचा नहीं है। इस बाबत डिप्टी आरएमओ वेद प्रकाश धुलिया कहते हैं कि जल्द ही गढ़वाल से बारदाना पहुंचने की सम्भावना हैl