फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुलकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
रुद्रपुर के मृतक कृष्णपाल का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। मूलरूप से जयनगर नवाबगंज बरेली निवासी कृष्ण पाल (35) सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह आजादनगर में किराए के कमरे में पत्नी नीरज, सात साल की बेटी कशिश और चार साल के बेटे आदेश के साथ रहता था। बुधवार को नीरज देवी बेटे आदेश को लेकर राशन कार्ड के कार्य के संबंध में ससुराल गई थी। रात में कृष्ण पाल ने बेटी कशिश के साथ खाना खाया और दोनों सो गए। बृहस्पतिवार सुबह कशिश की नींद खुली तो पिता का शव टिनशेड की बल्ली में लगे फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। वह रोते हुए घर के बाहर निकली और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना पर बरेली से मृतका की पत्नी नीरज, उसका भाई सहित अन्य परिजन यहां पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या के वजहों पर अनभिज्ञता जताई। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें