टेक्नीशियन संवर्ग में पदोन्नति व सेवा नियमावली जारी करने समेत अन्य मांगों को समर्थन में उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन ने काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने कहा कि वे 15 अक्तूबर तक इसी तरह चिकित्सालयों में कार्य करेंगे। आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के 20 वर्ष बाद भी सरकारी चिकित्सालयों में लैब टेक्नीशियन संवर्ग में पदोन्नति के लिए नियमावली नहीं बन पाई है। कोरोनाकाल में राज्य की सभी पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में लैब टेक्नीशियन ने सैंपलिंग का काम बखूबी किया। बावजूद इसके शासन द्वारा आज तक उनकी सुध नहीं ली गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह जगवाण, प्रशांत कनवासी, सुनील बिष्ट, ललिता बिष्ट, संतोष देवराड़ी, विनोद पांडे, भरत रावत, राकेश रावत आदि मौजूद थे। संवाद