फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: श्रीलंका विवि केलनिय में सनातन धर्म पर व्याख्यान देंगे केपी सेमवाल

Sun, 17 Aug 2025 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसेवा आयोग हरिद्वार के पूर्व समन्वयक और मूलरूप से रुद्रप्रयाग निवासी कालिका प्रसाद सेमवाल श्रीलंका के विवि केलनिय में सनातन धर्म और श्रीरामचंद्र के मानवता के कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर व्याख्यान देंगे। इस दौरान वह अशोक वाटिका में रुद्राक्ष पौधा का रोपण भी करेंगे। कालिका प्रसाद सेमवाल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग से वरिष्ठ प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। कालिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि मुंबई की साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था के साथ व बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर वह 22 अगस्त को श्रीलंका जाएंगे। एक सप्ताह के भ्रमण के दौरान वह वहां के गौरवशाली स्थानों पर भी जाएंगे जो सनातन धर्म और विष्णु अवतार श्रीराम से जुड़े हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें