फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में किरन, क्विज में साहिल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में किरन, ऋतु और दिव्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। क्विज में साहिल रावत अव्वल रहे। बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि अपना कार्य ईमानदारी व निष्ठा से करना ही सच्ची देशभक्ति है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पुष्पा नेगी, जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल, डॉ. आबीदा, प्रदीप सेमवाल, अभिलाषा पंवार, डॉ. केपी चमोली, डॉ. दलीप सिंह बिष्ट, डॉ. ममता थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें