फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल मार्ग हुआ बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नव निर्मित सड़क का मलबा व बरसाती पानी गिरने से बना खतरा
विज्ञापन

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने की मार्ग सुधारीकरण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल मोटर मार्ग नौखू गांव के समीप जानलेवा बना हुआ है। पहाड़ी से गिर रहे बरसाती नाली और मलबे से सड़क बदहाल हो चुकी है। जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि से मार्ग सुधारीकरण की मांग की है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग खांकरा से शुरू खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू-पौड़ी मोटर मार्ग 22 किमी रुद्रप्रयाग में और शेष 40 किमी पौड़ी जनपद में है। जिले का 22 किमी हिस्से में खांकरा से फतेहपुर तक स्थिति ठीक है लेकिन कांडई में भू-धंसाव जोन का आज तक ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। वहीं, इसी मार्ग पर गहड़खाल के समीप नौखू-दानकोट मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान देवेश्वरी रौथाण, पूर्व प्रधान भूपति सिंह रौथाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य एसएस कंडारी, धीरेंद्र सिंह रौथाण, रमेश सिंह रौथाण, गजेंद्र सिंह रौथाण आदि का कहना है कि लोनिवि को कई बार अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस है। इधर, लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता जीत सिंह रावत का कहना है कि संबंधित कनिष्ठ अभियंता को मार्ग का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। हरसंभव प्रयास किया जाएगा, मार्ग के प्रभावित क्षेत्र तकनीक के माध्यम से मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें