फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केशव ने इंटरमीडिएट में हासिल किए 89.8% अंक

Sun, 20 Apr 2025 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज टैठी के छात्र केशव डोभाल ने विषम परिस्थितियों में पढ़ाई कर इंटर में 89.8% अंक हासिल किए हैं। दो वर्ष पूर्व माता-पिता के निधन के बाद केशव पर अपनी बहन की जिम्मेदारी भी आ गई। स्कूल के साथ-साथ मजदूरी और अन्य कार्य कर वह आजीविका भी अर्जित करता रहा। केशव ने हाईस्कूल में भी 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए थे। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह रावत और प्रशासनिक अधिकारी दिनेश वैष्णव ने बताया कि केशव बच्चों के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि वह छात्र की आगे की पढ़ाई के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। केशव ने इंटर में हिंदी में 95, गणित में 94, भौतिकी में 87, रसायन विज्ञान में 81 और अंग्रेजी में 92 अंक प्राप्त किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें