देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से संध्या आरती के लिए केदारनाथ मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। एक निश्चित दूरी से मंदिर पर रंग-बिरंगी रोशनी डाली जा रही है। ऐसे में मंदिर का सौदर्य देखते ही बन रहा है। देवस्थानम बोर्ड के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि पूरे यात्राकाल में मंदिर को इसी तरह से सजाया जाएगा।