25 फरवरी से केदारनाथ में पांच दिवसीय केदार महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर यहां साहसिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। हालांकि आयोजन धाम में होने वाली बर्फबारी पर भी निर्भर करेगा।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राकेश शर्मा उच्चाधिकारियों के साथ केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने केदार महोत्सव को लेकर धाम की परिस्थितियों का जायजा लिया।
बताया कि केदार महोत्सव 25 से 29 फरवरी तक होगा।
इस दौरान केदारनाथ में स्कीइंग, ट्रेकिंग, स्नो ड्राइविंग सहित अन्य एडवेंचर से जुड़े खेलों का आयोजन किया जाएगा।
शर्मा ने अधिकारियों के साथ धाम में हो रहे सुरक्षा दीवार व स्नानघाट का भी जायजा लिया।
इस मौके पर उनके साथ गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी, गढ़वाल कमिश्नर, हसं फाउंडेशन के पदाधिकारी व रुद्रप्रयाग के डीएम भी मौजूद थे।