फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम: कर्नाटक और हिमाचल के दो यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, हेली एंबुलेंस से भेजा गया एम्स ऋषिकेश

Fri, 25 Sep 2026 12:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हेली एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया
विज्ञापन
दो यात्रियों को हेली एंबुलेंस से एम्स भेजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों और चिकित्सा दल के साथ समन्वय कर दोनों यात्रियों को उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  पहली बार सीएम की विधानसभा क्षेत्र में होगी कैबिनेट, चार को बनबसा में बैठक, गैरसैंण में विस सत्र

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेफर किए गए यात्रियों में कर्नाटक निवासी 65 वर्षीय मोहन भंडारी और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी चेतराम शामिल हैं। चिकित्सकीय परामर्श के बाद दोनों यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें