केदारघाटी के देवर गांव में कारगिल शहीद गोविंद सिंह राणा की पत्नी उमा देवी को सम्मानित करते हुए रा
- फोटो : RUDRAPRYAG
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कारगिल शहीद गोविंद सिंह राणा सहित पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। ग्राम पंचायत देवर में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शहीद राणा की पत्नी उमा देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक हो सकते हैं। इस मौके पर संघ के प्रह्लाद पुष्पवाण ने शहीद की पत्नी सहित 50 पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। समारोह में खंड संघ चालक दलवीर पुजारी, जिला समरसता प्रमुख सुरेंद्र दत्त नौटियाल, दयाल सिंह चौहान, राम सिंह चौहान, योगेंद्र सेमवाल, तेज प्रकाश, अरूण वाजपेई मौजूद थे।