फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान का किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ ने नारी शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली समाज सुुधारक ज्योतिबा गोविंदराव फुले को उनकी जयंती पर याद किया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यहां आयोजित बैठक में महासंघ के प्रांतीय मंत्री विजय बैरवाण ने कहा कि फुले ने दलित, शोषित व निर्बल लोगों के साथ-साथ ही नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर विजय भारती ने कहा कि महिलाओं की स्थिति सुधारने व समाज में पहचान बनाने के लिए महात्मा फुले ने भारी विरोध के बाद भी महिला स्कूल खोले। वे एक महान विचारक, लेखक, दार्शनिक व समाज सुधारक थे। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस मौके पर मूल निवासी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिनसोला, धनी बैरवाण, बीरपुर फरस्वाण, सुंदर लाल आर्य, धर्मेंद्र तिनसोला, कमल टम्टा, जगदीश, राकेश बैरवाण, शिशुलाल, गुड्डी बैरवाण, अंजली, आस्था समेत अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें