रुद्रप्रयाग के मक्कूमठ गांव निवासी सेना के जवान आशीष नेगी का पार्थिव शरीर घाट पर ले जाते ग्रामीण?
- फोटो : RUDRAPRYAG
विकासखंड के मक्कूमठ गांव निवासी एवं आठवीं गढ़वाल के लांस नायक आशीष सिंह नेगी की सम्मान के साथ पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई।
बुधवार को मक्कूमठ के ग्वाड-डिलणा तोक निवासी आशीष सिंह नेगी का शव ऊखीमठ होते हुए गांव पहुंचा, तो पत्नी और माता-पिता फफक-फफककर रो पड़े। पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली के नेतृत्व में पुलिस ने जवान को सलामी दी। इसके बाद शव को राक्षी नदी किनारे पैतृक घाट पर लाया गया, जहां पुलिस दल ने जवान को अंतिम सलामी दी। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, उप जिलाधिकारी वरुण अग्रवाल, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी, थानाध्यक्ष जहांगीर अली, प्रधान विजयपाल सिंह नेगी, सुभाष रावत, संदीप पुष्पवाण, रमेश नौटियाल ने जवान को अंतिम विदाई दी।