जस पंवार ने ली भाजपा की सदस्यता
रुद्रप्रयाग/फाटा। केदारघाटी के बरमवाड़ी गांव के उत्तराखंड की फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता एवं एंटरटेनमेंट एंटरप्रेन्योर जस पंवार जस्सी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। गढ़वाली और कुमाऊनी फिल्मों व म्यूजिक इंडस्ट्री में पिछले करीब 20 वर्षों से सक्रिय जस पंवार ने देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सदस्या ली है। केदारघाटी के बरमवाड़ी गांव के जस्सी पूर्व में कांग्रेस पार्टी के महासचिव के पद पर रहे है।इस अवसर पर जस पंवार ने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और लोकल से ग्लोबल के विजन से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए है। संवाद