रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में 6 अप्रैल को जिला कार्यालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम होंगे। बीते सोमवार को महावीर जयंती अवकाश के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका था। जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। संवाद