रुद्रप्रयाग। जिले में आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए 2 मार्च से प्रत्येक सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यालय सभागार में सुबह 10 बजे से होने वाले जनता दरबार की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल मिश्रा करेंगे। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सुशासन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से यह साप्ताहिक व्यवस्था शुरू की जा रही है। संवाद