जखोली। विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत सेमा में 28 अप्रैल को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया ने बताया कि कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतें सुनी जाएंगी और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। संवाद