गुप्तकाशी। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की ओर से 27 जनवरी को दिल्ली में 25 जलज केंद्रों का उद्घाटन किया गया जिनमें उत्तराखंड के 8 जलज केंद्र भी शामिल हैं। इसी के तहत त्रियुगीनारायण मंदिर में जलज परियोजना से आजीविका और संस्कृति के पुनर्जीवन के लिए जलज वासुकी होम स्टे का बुधवार को महिला प्रधान रुचि गैरोला व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन ने उद् घाटन किया। जलज वासुकी होमस्टे, मांगलिक गीत समूह, पारंपरिक जैविक उत्पाद की मिलेट्स मिठाई समूह, ब्यूटीशियन समूह, नर्सरी समूह हैं जो आजीविका संवर्धन के साथ प्रकृति के संरक्षण में सेवाएं देंगे। वहीं चारधाम यात्रा के दौरान अवेयरनेस एक्टिविटी व स्वच्छता अभियान गंगा प्रहरियों की ओर से चलाया जाएगा। संवाद