फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर से ही बाबा का ध्यान कर किया जलाभिषेक

विज्ञापन
सोमवार को केदारनाथ स्थित भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना करते हुए साधु-संत एवं अन्य श्रद्घालु। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को केदारनाथ धाम समेत जनपद के शिवालयों में भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। केदारनाथ में भक्तों ने मंदिर परिसर से ही बाबा का ध्यान कर जलाभिषेक किया। वहीं, मद्महेश्वर और तुंगनाथ में भी शिव भक्तों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए परंपराओं का निर्वहन किया। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में कोटेश्वर महादेव, रुद्रनाथ मंदिर, पुंडेश्वर महादेव के अलावा मड़मुख महादेव, बैरागणा, अगस्त्य ऋषि मंदिर, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, रुच्छ महादेव कोटमा समेत अन्य मठ-मंदिरों व शिवालयों में भक्तों ने सावन के पहले सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें