जखोली। राजकीय महाविद्यालय जखोली में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में सभी छह प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। जांच के बाद महाविद्यालय की छात्रसंघ निर्वाचन समिति ने वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की। सभी छह पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर बीए पंचम सेमेस्टर के सागर कुमार, उपाध्यक्ष पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर की आंचल, सचिव पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर की मानसी और सहसचिव पद पर बीए तृतीय सेमेस्टर की समीक्षा का नामांकन वैध पाया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर की शिवानी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर बीए पंचम सेमेस्टर की कल्पना का नामांकन भी वैध पाया गया।महाविद्यालय की चुनाव समिति ने निर्धारित समय पर सभी वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की है। संवाद