फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जखोली मेले का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखण्ड जखोली मुख्यालय में पांच-दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग कार्यक्रमों से आगाज हुआ। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने किया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय परिसर में शुरू हुए समारोह में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने मेलों को संरक्षण व आपसी मिलन का माध्यम बताया। अध्यक्षता करते जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसे कार्यक्रमों में आगे आने के मौके मिलते हैं। मेला संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांवों में उत्पादित वस्तुओं को प्रदर्शित करना है।
कार्यक्रम के पहले दिन राजकीय महाविद्यालय जखोली, महिला मंगल दल देवल, कपणियां एवं जखोली की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मेले में स्थानीय कलाकारों सौरभ मैठाणी, विजय पंत, शकुन्तला रमोला, संस्कृति विभाग व साथियों ने अपने-अपने गढ़वाली लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना व समूह गान से अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता वाचस्पति सेमवाल, जिपं उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, जिपंस भारत भूषण भट्ट, महावीर पंवार, मेहरबान सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें