फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: परखाल पहुंची जगदीशिला डोली यात्रा

Sun, 18 May 2025 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा देर शाम ब्लाॅक के परखाल बाजार पहुंची। यहां व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने डोली का स्वागत किया। डोली परखाल बाजार होते हुए मृत्युंजय महादेव मंदिर में बाजे-गाजों और जयकारों के साथ पहुंची। लोगों ने डोली से पूजा की और सुख शांति व खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। डोली संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि डोली यात्रा का 8 मई से हरिद्वार से शुरू होकर शनिवार शाम को परखाल चमोली में प्रथम बार आगमन हुआ है। समाजसेवी डॉ. भूपेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि डोली यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति और खुशहाली कायम करने का संदेश, देव संस्कृति की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना, देवभूमि के विभिन्न शक्तिपीठों और मंदिरों को चार धामों की तर्ज पर स्थापित करना है। इस अवसर पर बृजमोहन सिंह, अबल सिंह, डॉ. भूपेंद्र मेहरा, पुष्कर सिंह, जयबीर सिंह ,सुदर्शन सिंह, दर्शन सिंह जयपाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें