बता दें कि पूर्व में मंदाकिनी घाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्यूंजा घाटी के चंद्रनगर में आईटीआई स्थापित करने की घोषणा की थी। इस पर अब शासन स्तर से धरातलीय कार्रवाई शुरू हो गई है। संसदीय सचिव व केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने बताया कि शासन स्तर से चंद्रनगर में आईटीआई स्थापना के लिए रुद्रप्रयाग आईटीआई के प्रधानाचार्य को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों को देखते हुए उन्हें रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह प्रयास किया गया है।