फोटो
रुद्रप्रयाग। ब्लॉक ऊखीमठ के ग्राम पंचायत स्यासु में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क संबंधी समस्याओं के साथ ही बंदरों और जंगली सूअरों से कृषि भूमि और फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायतें रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक महेश प्रकाश ने की। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान महेश प्रकाश ने उद्योग विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी बताया। साथ ही ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। संवाद