फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को विभागीय लाभ उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी ने उद्यान सचल दल के प्रभारियों को प्रतिमाह प्रगतिशील किसानों को दिए गए लाभ की रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर उद्यानिकी के कार्यों का विवरण देने को कहा। समीक्षा बैठक में डीएचओ चौधरी ने कहा कि किसानों को वे सभी लाभ दिए जाएं, जो उन्हें विभागीय स्तर पर मिलते हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय समेत तीनों ब्लॉक मुख्यालयों में प्रत्येक सप्ताह विभागीय कैनोपी लगाकर काश्तकारों की उत्पादित सब्जियों की बिक्री, चयनित काश्तकारों के खेतों की मिट्टी नमूना को जांच के लिए भिजवाने, केसीसी, किसान निधि सम्मान, बीमा आदि की प्रत्येक माह रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उद्यान सहायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मौसमी सब्जी के बीज रखने को भी कहा, जिससे काश्तकारों की समस्या को कम से कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें