फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ऊर्जा निगम को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश

Thu, 29 Jan 2026 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर पंचायत के नाला वार्ड में गत 27 जनवरी को बिजली लाइन की चपेट में आने से विनीता देवी की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल महिला के घर पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में झूल रहे बिजली तारों को ठीक करने के निर्देश ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दिए। विधायक ने दूरभाष से ऊर्जा निगम के अधिकारियों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए। मृतका के बच्चों के भविष्य को देखते हुए विभागीय स्तर पर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर गुप्तकाशी नगर के पंचायत के वार्ड तथा देवली भणिग्राम समेत कई क्षेत्रों में झूलती बिजली लाइनों को ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विश्वेश्वरी देवी, मंडल अध्यक्ष किरन शुक्ला, विपिन सेमवाल, भागवत कोटवाल, राकेश भंडारी, हेमलता आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें