रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने बुधवार को पैनल अधिवक्ताओं और लीगल एड डिफेंस काउंसल सिस्टम के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसल से लंबित और आवंटित मामलों की जानकारी ली गई। उन्होंने ट्रायल और रिमांड मामलों की समीक्षा भी की। इस दौरान सचिव ने डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसल को न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी करने, मुख्य काउंसल के साथ बेहतर समन्वय बनाने और मामलों में साक्ष्यों का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए। वहीं सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसल से प्रत्येक सप्ताह जिला कारागार का नियमित निरीक्षण करने और लीगल एड हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों व उनके परिजनों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने और पात्र आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। संवाद