अगस्त्यमुनि। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने थाना अगस्त्यमुनि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना बैरक, कार्यालय, आवासीय परिसर, भोजनालय का जायजा लिया। उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने और लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बुधवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्मिकों की बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अभिलेखों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कार्मिकों के साथ संवाद करते हुए होली पर्व पर पूरे नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए ठोस कार्रवाई करने को कहा। संवाद