फोटो
रुद्रप्रयाग। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती ने फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निशमन वाहनों, रेस्क्यू उपकरणों, संचार व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान रेस्क्यू और आपदा प्रबंधन उपकरणों का संचालन कराकर उनकी कार्यशीलता परखी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सभी उपकरणों का उचित रखरखाव करने और उन्हें हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा के मद्देनजर उन्होंने पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध रखने और महिला व पुरुष फायर कर्मियों को उपकरणों के संचालन की जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने आपातकालीन घटनाओं में शीघ्र कार्रवाई करने और राहत-बचाव के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश भी दिए। संवाद