फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आशा को दी मोतियाबिंद पहचाने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। विवेकानंद नेत्र चिकित्साल, ऑपरेशन आई साईट यूनिवर्सल और रोटरी क्लब नार्थ मुंबई के सहयोग से सुमाड़ी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में रामकृष्ण मिशन देहरादून के सचिव स्वामी असीमात्मानंद महाराज ने कहा कि आशा के सहयोग से ही अंधता मुक्त गांव की परिकल्पना साकार हो सकती है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली ने कहा कि रामकृष्ण मिशन पहाड़ी क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। डाॅ. रश्मि ने जीवन में आंख का महत्व, आंख से संबंधित रोग, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आउटरीच मैनेजर तेज बहादुर, हनुमंत सिंह, शुभम, हेमलता, सुमंत सत्कारी, राकेश कुंवर, सौरभ मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें